फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: नेपाल में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 980 नए मामले सामने आए

Sun, 06 Sep 2020 08:25 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 980 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46,257 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को इस वैश्विक महामारी की वजह से नौ लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है।   

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 980 नए मामलों में, 290 महिलाएं और 690 पुरुष शामिल हैं। वहीं 354 मामले सिर्फ काठमांडो घाटी से एक दिन में मिले हैं। अधिकारी के मुताबिक, देश में अब तक इस महामारी से 28,941 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि चीन से फैली इस महामारी से दुनियाभर में अब तक दो करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और आठ लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें