फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी वक्त सलाखों के पीछे हो सकता है भगोड़ा नीरव मोदी, लंदन की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Tue, 19 Mar 2019 02:35 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लंदन में रह रहे भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पंजाब नैशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जिस पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन


इस बारे में जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद मोदी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां वह अपनी जमानत और प्रत्यर्पण के लिए कानूनी मदद ले सकेगा।

                   
विज्ञापन


हाल ही में हीरा कारोबारी को बदले हुए हुलिये के साथ लंदन में देखा गया था। सीबीआई ने इंटरपोल और यूके  प्रशासन से भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। एजेंसियां लंबे समय से नीरव मोदी का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं। ब्रिटेन से पिछले साल जुलाई-अगस्त में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की आधिकारिक मांग की गई थी।

विज्ञापन

लंदन में जी रहा है शानो शौकत की जिंदगी 

हाल ही में खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में शानो शौकत की जिंदगी जी रही है। वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में वह रहता है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही हीरे का कारोबार शुरू किया है। मई 2018 में उसने नई कंपनी बनाई थी, जो घड़ी और गहनों का होलसेल और रिटेल कारोबार करने के लिए सूचीबद्ध है। 

1800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी है जब्त 

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही आरोपी नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथान कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें