ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एक कपल ने 37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में शादी की। विमानन कंपनी जेडस्टार ने इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क चार्ज नहीं किया। जहाज में मौजूद क्रू मेंबर्स ने अपनी तरफ से कपल का पूरा सहयोग किया।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर जा रहे इस फ्लाइट के टेकऑफ होते ही कपल ने अपने प्यार का इजहार किया। जब फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में पहुंची तब दोनों ने एक दूसरे को 'आई डू' कहा।
बड़ी बात यह है कि युवक डेविड वॅलियंट ऑस्ट्रेलिया और युवती डेविड वॅलियंट न्यूजीलैंड की रहने वाली है। कैथी वॅलियंट ने कहा कि यह अद्भुत अनुभव था और हम अपने पूरे जीवन भर इस समय को याद करेंगे। कैथी ने कहा कि फ्लाइट्स के प्रति हमारा प्यार हमें साथ लेकर आया है।
बता दें कि कानूनी रूप से यह शादी सिडनी हवाई अड्डे पर हुई। लेकिन, इस पल को यादगार बनाने के लिए कपल ने हवा में शादी करने का फैसला किया था। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दो साल पहले हुई थी।