फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लोगों के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज, दोनों को हुई जेल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इरानी जोड़ा - फोटो : social media

ईरान के शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ के सामने सगाई करने पर एक जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। मामला उत्तरी शहर अरक का है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका को भीड़ के सामने अंगूठी पहना रहा है। जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल बना हुआ है और आसपास लाल और सफेद रंग के गुब्बारे पड़े हैं। 


 




जब महिला व्यक्ति को हां करती है उसका पार्टनर उसे गले लगा लेता है। इससे आसपास खड़े लोग भी खुश दिखाई दे रहे हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने इस्लामी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।


ईरान के इस्लामिक कानूनों के तहत सार्वजनिक तौर पर कोई किसी को प्रपोज नहीं कर सकता। ऐसा करना यहां प्रतिबंधित है। मरकजी प्रांत के डिप्टी पुलिस कमांडर महमूद खालाजी ने ईरान फार्स न्यूज एजेंसी को बताया है कि जोड़े को जनता की मांग पर कस्टडी में रखा गया।


इन्हें इसलिए भी हिरासत में रखा गया क्योंकि इनके ऐसा करने से पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा मिलता है। लेकिन इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे सोशल मीडिया पर भी बहस हो रही है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next