प्रधानमंत्री लियो वराडकर वोट डालते हुए
- फोटो : Facebook
आयरलैंड में आम चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना रविवार सुबह से जारी है। इन चुनावों के बारे में एग्जिट पोल्स में तीन पार्टियों को लगभग बराबर की सीट मिलने का अनुमान जताया गया है और इसे त्रिकोणीय मुकाबला बताया गया। इसका अर्थ है कि अगली सरकार के गठन में हर मत का महत्व होगा।
इपसोस एमआरबीआई एग्जिट पोल के मुताबिक फिलहाल सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री लियो वराडकर की फाइन गेल पार्टी, मध्यम-दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फियाना फेल और वामपंथी सिन फेन सभी को पहली पंसद के तौर पर 22-22 फीसदी मत मिले हैं।
करीब 5,000 मतदाताओं के सर्वेक्षण में फाइन गेल को 22.4 फीसदी, सिन फेन को 22.3 फीसदी और फियाना फेल को 22.2 फीसदी मत मिलते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ग्रीन पार्टी को 7.9 और लेबर पार्टी को 4.6 फीसदी मत मिलने का अनुमान जताया गया है।