भ्रष्टाचार कम करने को लेकर तमाम दावे तो हुए, लेकिन तस्वीर अब भी वही पुरानी दिख रही है। इसकी बानगी हमें ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक) 2019 में दिखने को मिल रही है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में भ्रष्टाचार पर कितनी लगाम लगाई जा सकी है, उसका अंदाजा उसकी रैंकिंग से ही लगता है। 180 देशों में उसकी रैंकिंग 120 है और उसका स्कोर महज 32 रहा।
वैश्विक रैंकिंग में सोमालिया सबसे निचले यानी 180वें नंबर पर है। उससे पहले दक्षिणी सूडान, सीरिया, यमन, वेनेजुएला और सूडान जैसे देश हैं।
पड़ोसी देशों की बात करें तो भूटान ही एकमात्र देश है, जहां भ्रष्टाचार कम है। भूटान 68 अंकों के साथ 25वीं रैंकिंग पर है। बाकी अन्य देशों में स्थिति भारत से भी खराब है। श्रीलंका 93वें, नेपाल 113वें, मालदीव-म्यांमार 130वें और बांग्लादेश 146वें नंबर पर है।
| देश | रैंक | अंक |
| डेनमार्क | 1 | 87 |
| न्यूजीलैंड | 1 | 87 |
| फिनलैंड | 3 | 86 |
| सिंगापुर | 4 | 85 |
| स्वीडन | 4 | 85 |
| स्विट्जरलैंड | 4 | 85 |
| नॉर्वे | 7 | 84 |
| नीदरलैंड | 8 | 82 |
| जर्मनी | 9 | 80 |
| लक्समबर्ग | 9 | 80 |