फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वादर पोर्ट: चीन की महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार, पाकिस्तान में करोड़ों का घोटाला आया सामने

Mon, 26 Apr 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जांच एजेंसी एनएबी ने अपनी जांच में सौ करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग साठ करोड़ भारतीय रुपये) का घोटाले का खुलासा किया है। अभी इस घोटाले की रकम बढ़ने का अनुमान है। 
विज्ञापन
सीपेक-ग्वादर बंदरगाह - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और चीन के सहयोग से विकसित हो रहे ग्वादर पोर्ट सिटी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने इस परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर किया है। चीन की इस कॉरिडोर परियोजना में घपला होने के बाद पाकिस्तानी पीएम के सपने को झटका लग सकता है क्योंकि वह ग्वादर को दुबई जैसा बनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक, जांच एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने ग्वादर पोर्ट सिटी में समुद्री पानी को शुद्ध पीने के पानी बनाने वाली योजना में भ्रष्टाचार उजागर किया है। जांच एजेंसी एनएबी ने अपनी जांच में सौ करोड़ पाकिस्तानी रुपये लगभग साठ करोड़ भारतीय रुपये का घोटाले का खुलासा किया है। अभी इस घोटाले की रकम बढ़ने का अनुमान है। 

जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। साथ ही पाकिस्तान की जांच एजेंसी मामले की तह में जा रही है। ये मामला पाकिस्तान में तूल पकड़ रहा है। हालांकि, इस घोटाले के उजागर होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


बलूचिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी के तीन पूर्व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ जांच शुरू
एनएबी ने इस संबंध में बलूचिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी के तीन पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पांच तहसीलदारों सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर जमीनों के आवंटन में भी भ्रष्टाचार किया गया है। जिसमें 844 एकड़ जमीन अवैध तरीके से प्राइवेट लोगों को आवंटित कर दी गई। आवंटित जमीन की कीमत अरबों में बताई गई है। इसमें अभी जांच चल रही है, पूरी तरह से भ्रष्टाचार सामने आने में समय लगेगा।

भारत भी करता रहा है इस गलियारे का विरोध
ग्वादर पोर्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीइसी) का हिस्सा है। सीपीइसी ड्रैगन का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन जैसे विवादित इलाकों से होकर गुजरता है। भारत इस प्रोजेक्ट का विरोध करता है, क्योंकि यह पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरता है। यह हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट चीन के काशगर प्रांत को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें