फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Accident: अमेरिका में फिर हादसा; रनवे से फिसलकर पानी में जा गिरा कॉरपोरेट विमान, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 08 Apr 2025 08:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नॉर्थ बेंड (ओरेगन)
विज्ञापन
विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में एक और विमान हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार यात्रियों की जान बच गई। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी ओरेगन में एक छोटा कॉरपोरेट विमान रनवे से फिसलकर पानी में जा गिरा। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट में एयरपोर्ट ने बताया कि विमान साउथवेस्ट ओरेगन रीजनल एयरपोर्ट के नॉर्थ बेंड में रनवे से फिसल गया और कूस बे में जा गिरा। हादसा सोमवार सुबह 6:15 बजे हुआ।

विज्ञापन


पायलट और चार यात्रियों को बचा लिया गया
एयरपोर्ट ने बताया कि विमान में सवार पायलट और चार यात्रियों को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। एयरपोर्ट ने बताया कि सोमवार शाम को दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक को भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे की अभी भी जांच की जा रही है। बताया गया कि पांचवें व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए इलाके से बाहर अच्छे अस्पताल में भेज दिया गया है।

यूटा से ओरेगन आ रहा था विमान
एयरपोर्ट ने बताया कि 2019 होंडा HA-420 को नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद पानी से निकाला गया। विमान सेंट जॉर्ज, यूटा से ओरेगन आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें