फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 759 की मौत, नेपाल में संक्रमितों की संख्या 300 के पार

Tue, 19 May 2020 06:24 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 16 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 48 लाख को पार कर गई है। जबकि 18 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 90 हजार को पार कर गई है और 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्सः

अमेरिका: 24 घंटे में 759 की मौत
  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटे में 759 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 
नेपाल: संक्रमितों की संख्या 300 पार
  • नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 300 पार पहुंच गई है। नेपाल में 18 मई तक कोरोना संक्रमण (कोविड-19) महामारी के नौ नए मामले आने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 304 हो गई है और दो मौत के मामले सामने आए हैं। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय और जनसंख्या मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
इटली के लिए राहत की खबर, कोरोना से प्रतिदिन मरने वालों की संख्या 100 से कम
  • इटली ने कहा है कि देश में कोरोना महामारी से रोजाना मरने वालों की संख्या में कमी आई है। यानी इटली में प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 100 से कम हो गया है। यह देश के लिए राहत की खबर है।

 

सिंगापुर में कोरोना के 305 नए मामले
  • सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 305 नए मामले सामने आए, जिससे देश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 28 हजार 343 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
  • मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से दो सिंगापुर के नागरिक या यहां के स्थायी निवासी हैं। रविवार तक सिंगापुर में कोरोना के 1210 मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं और 17 हजार 466 को पृथक-वास में रखा गया है।
  • मंत्रालय ने बताया है कि 9,340 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई है जबकि इस वायरस के कारण अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। स्ट्रेट्स टाइम की खबर के अनुसार, डॉर्मिटरी में रह रहे तीन लाख 23 हजार प्रवासी श्रमिकों में से 25 हजार 782 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का आदेश- देश में बंद पड़े शॉपिंग मॉल फिर से खोल दिए जाएं
  • कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान के चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने सोमवार को आदेश दिया कि देशभर में बंद पड़े शॉपिंग मॉल फिर से खोल दिए जाएं। उन्होंने महामारी को लेकर उठाए गए सरकारी कदमों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया।
  • उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि बाजारों को शनिवार और रविवार को भी खोलने की इजाजत दी जाए। चीफ जस्टिस ने आगे कहा, 'कोरोना वायरस शनिवार और रविवार को कहीं नहीं जाता।' 
विज्ञापन

कोरोना ने संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है: तुर्की के राजदूत
  • तुर्की के वरिष्ठ राजदूत ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है और यह प्रभावी बहुपक्षवाद के महत्व को और पुख्ता करती है।
  • तुर्की के राजदूत वोल्कान बोजकिर ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन चर्चा में यह बात कही।
  • बोजकिर सितंबर में शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार हैं और उनका निर्वाचित होना लगभग तय है।
  • इस दौरान उन्होंने विश्व के प्रमुख बहुपक्षीय मंच के अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया। 
  • उन्होंने कहा कि यह महामारी संयुक्त राष्ट्र के गठन के 75वें वर्ष में फैली है। यह प्रभावी बहुपक्षवाद के महत्व को खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों के महत्वपूर्ण भूमिका को और पुख्ता करती है।

पाकिस्तान में 1974 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 42000 के पार
  • पाकिस्तान में सोमवार को कोरोना वायरस से 1,974 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 42,000 के पार पहुंच गए हैं।
  • वहीं, करीब 30 और मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी 903 पर पहुंच गया है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 42,125 मामलों में से सबसे ज्यादा सिंध में 16,377 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 15,346, खैबर-पख्तूनख्वा में 6,661, बलोचिस्तान में 2,692, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 540 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं।
  • मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के 1,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 42,125 पर पहुंच गए। जबकि 11,922 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
चीन में 25 नए मामले, बिना लक्षण वाले संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले वुहान में
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 14 मामले वुहान में हैं जिनमें मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं।
  • सबसे पहले वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हुए थे। अब यहां 1.1 करोड़ नागरिकों की कोरोना वायरस जांच की जा रही है।
  • हालांकि चीन में इस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 4,634 ही बनी हुई है।
विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री ने चीन पर यात्रा की अनुमति देने का लगाया आरोप
  • अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद
  • अपने लोगों को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति दी।
  • उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को दंडित करने से जुड़ी भविष्य की रणनीति पर फैसला करेंगे।
  • ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह अपने चीनी समकक्ष से अभी बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद ही पोम्पियो का यह बयान आया है।

दक्षिण अफ्रीका: एक दिन में 1160 नए मामले सामने आए
  • दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि देश में रविवार को कोरोना के 1160 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आने वाले मामलों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15,515 हो गई है। 
अमेरिका: 24 घंटे में 820 लोगों की मौत
  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 820 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें 17 मई (रविवार) के सभी अपडेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें