फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: विश्व में मृतकों की संख्या चार लाख के पार, पाकिस्तान में एक लाख से अधिक संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 11:25 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 69 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 34 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 12 हजार के पार हो गई है और 19 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या एक लाख पार

  • पाकिस्तान में कोरोना के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हुए, रविवार को आए नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 101,173 हो गई।
  • इसी के साथ पाकिस्तान 16 वां देश बन गया जहां कोरोना के एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए।
  • वहीं 97 नई मौतों के साथ यहां मृतकों की संख्या भी 2000 से अधिक हो गई।
  • रविवार की सुबह ही पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन में सख्ती देने से मना कर दिया था।

सऊदी अरब में 100,000 हुए कोरोना के मामले

  • सऊदी अरब में रविवार को कोरोना वायरस के मामले एक लाख से अधिक हो गए हैं। हज के शुरू होने से एक हफ्ते पहले यहां कोविड-19 के मामलों में नए उछाल देखने को मिले हैं।

दुनियाभर में मृतकों की संख्या 4 लाख से अधिक

  • कोरोना की वजह से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख से अधिक हो गई है। इनमें आधी मौतें अकेले यूरोपीय देशों में हुई है। सर्वाधिक मौतों के मामले में अभी भी अमेरिका (109,802) सबसे ऊपर है, इसके बाद ब्रिटेन (40,542), ब्राजील (35,930), इटली (33,846) और फ्रांस में 29,142 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय मूल के डॉक्टर की यूएई में कोरोना से मौत

  • कोरोना के मरीजों की देखभाल और इलाज करने वाले भारतीय मूल के एक 61 वर्षीय डॉक्टर की शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र के रहने वाले डॉ सुधीर रामभाऊ वाशिमकर अल ऐन के बुर्जील रॉयल अस्पताल में कार्यरत थे।

इटली में खत्म हुआ कोरोना का दौर: पोप फ्रांसिस 

  • पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि इटली में कोरोना का सबसे खराब दौर समाप्त हो गया हो। सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इटली में कोरोना का बुरा दौर खत्म हो गया है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहना होगा।

बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 65000 पहुंची

  • बांग्लादेश में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 42 नई मौतें दर्ज की गई। वहीं यहां 2743 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65000 हो गई।

कोरोना वायरस के कारण मई में चीन का निर्यात-आयात घटा

  • कोरोना वायरस को लेकर चिंता और व्यापार के मोर्चे पर अमेरिका के साथ तनाव के बीच मई में चीन के निर्यात और आयात में अच्छी-खासी गिरावट आई है।
  • चीन के सीमा शुल्क विभाग के अनुसार मई में देश का निर्यात 3.3 प्रतिशत घटकर 206.8 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह देश का आयात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 16.7 प्रतिशत घटकर 143.9 अरब डॉलर रहा।
  • आयात में भारी गिरावट से चीन का व्यापार अधिशेष बढ़कर 62.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 27.9 अरब डॉलर हो गया है।
  • विश्लेषक पहले ही निर्यात में गिरावट की आशंका जता रहे थे। उनका कहना था कि अप्रैल में निर्यात बढ़ने की वजह यह थी कि इसके लिए ऑर्डर कोरोना वायरस फैलने से पहले मिले थे।


पाकिस्तान में एक लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, सख्त पाबंदियों से इमरान खान का इनकार

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इस विचार से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी।
  • इस बीच रविवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए और मृतकों की संख्या 2,000 को पार कर गई।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल 98,943 मामले हो गए।
  • कोविड-19 से संक्रमित 67 लोगों की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या 2,002 हो गई।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 33,465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
  • पाकिस्तान के पंजाब में संक्रमण के 37,090, सिंध में 36,364, खैबर पख्तूनख्वा में 13,001, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 927 तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोविड-19 के 361 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने कहा- कोरोना से 30 लाख नौकरियां जा सकती हैं

  • पाकिस्तान में कोरोना महामारी की वजह से 30 लाख नौकरियां जाने की आशंका पैदा हो गई है।
  • वित्त मंत्रालय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख और सेवा क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां जाने की आशंका है।
  • मंत्रालय ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के अध्ययन के हवाले से कहा कि कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों की अनुमानित 1.80 करोड़ नौकरियों में से कई इस महामारी के कारण चली जाएंगी।
  • पाकिस्तान में कोरोना के 93,983 मामले हैं, जबकि 1,935 मौतें हो चुकी हैं।


यूरोपीय देशों में नियंत्रण में आ रहा कोरोना

  • यूरोप के देशों में कोरोना महामारी नियंत्रण में आ रही है। फिनलैंड में कोरोना खात्मे की ओर है।
  • न्यूजीलैंड में लगातार 14वें दिन कोई मामला सामने नहीं आया है। इटली, स्पेन और ब्रिटेन में नए मामले आने कम हो गए हैं।
  • यूरोप में कोरोना से सबसे अधिक मौतें 27 अप्रैल को हुई थीं। इस दिन यहां 8,429 लोगों की मौत हुई थी।

दक्षिण कोरिया : 51 नए मामलों की पुष्टि

  • दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना के 51 नए मामले दर्ज किए गए।
  • इनमें से ज्यादातर मामले राजधानी सियोल के हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11,719 है और कुल 273 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

आंसू गैस और मिर्ची बम से कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा: विशेषज्ञ

  • अमेरिका की एमरी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉ. जे वार्के ने कहा है कि दुनियाभर में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।
  • इससे उन्हें कोरोना हो सकता है। उनमें संक्रमण बढ़ सकता है।
  • सामूहिक गिरफ्तारियां और गिरफ्तार लोगों को छोटे स्थानों पर रखने से भी संक्रमण का जोखिम अधिक है।
  • आंसू गैस, मिर्ची बम और अन्य रसायन के संपर्क में आने पर लोग आंखें मलते हैं। इससे संक्रमण होने का खतरा है। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए।



यहां पढ़ें 6 जून (शनिवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें