फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

Fri, 12 Jun 2020 06:23 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 75 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 38 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 20 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

  • राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं जिसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना स्थगित कर दी है।
  • बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 448 नए मामले

  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 448 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या अब 5062 हो गई है, जिसमें 16 मौतें भी शामिल हैं: नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के नियमों में ढील दी

  • ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस पाबंदियों में और ढील देने की घोषणा की जिसमें 40,000 लोगों की क्षमता वाले खेल स्टेडियमों को अगले महीने से 10,000 लोगों की मेजबानी की अनुमति देना शामिल है।
  • राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बदलाव खेल, मैच, कंसर्ट और महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में लागू होंगे। हालांकि ये स्थल अपनी क्षमता की 25 प्रतिशत सीट ही भर पाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि राज्य उन नियमों के लिए काम कर रहे हैं जिसमें जुलाई से 40,000 लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम 10,000 लोगों की मेजबानी कर सकेंगे।

पाकिस्तान में एक दिन में रिकॉर्ड 6,397 नए मामले दर्ज

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,933 हो गई है।

लॉकडाउन से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 20.4 प्रतिशत की गिरावट

  • ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अप्रैल में 20.4 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट आई।
  • कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन का यह पहला महीना था।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 'इस महामारी से अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र विशेष रूप से पब, शिक्षा, स्वास्थ्य और वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए। इस दौरान कारों की बिक्री में जोरदार गिरावट आई।'

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 56 नए मामले

  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं।
  • दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा शुक्रवार को जारी किए आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12,003 हो गई है और 277 लोग जान गंवा चुके हैं।
  • उसने बताया कि अब तक 10,699 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि 1,057 लोगों का इलाज चल रहा है।


कम प्रभावित पर्यटन स्थलों को फिर से खोलेगा मिस्र

  • मिस्र एक जुलाई से उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पुन: खोलगा, जो कोरोना वायरस संक्रमण से कम प्रभावित हैं।
  • मिस्र की कैबिनेट ने गुरुवार को यह फैसला किया।
  • सरकार को उम्मीद है कि लोकप्रिय लेकिन दूर-दराज के इलाकों में स्थित इन पर्यटन स्थलों में पर्याप्त संख्या में पर्यटक आएंगे।
  • जिन पर्यटन स्थलों को पुन: खोलने का फैसला किया गया है उनमें सिनाई प्रायद्वीप का दक्षिणी हिस्सा, हर्घादा और मर्सा आलम में लाल सागर रिसॉर्ट क्षेत्र शामिल हैं।
  • सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में किया है, जब देश की राजधानी काहिरा समेत बड़े शहरों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों का कहना है कि संक्रमित लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 39,000 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1,377 लोगों की मौत हो चुकी है।


विश्व प्रसिद्ध थाई मंदिर ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

  • कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर थाईलैंड में पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य स्थल बौद्ध मंदिर ‘वात फो’ में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

ब्राजील: 40 हजार से ज्यादा की मौत

  • अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां कोरोना की वजह से अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

ब्रिटिश सरकार ने मदद के लिए बनाया ‘सपोर्ट बबल’

  • ब्रिटेन सरकार ने देश में कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन को आसान बनाने के लिए ‘सपोर्ट बबल’ बनाया है।
  • इसके तहत लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, 'सपोर्ट बबल के तहत लोग एक-दूसरे के घर में समय बिता सकते हैं, जहां उन्हें दो मीटर की दूरी रखनी होगी। इस दौरान यदि किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहना जरूरी होगा।'

श्रीलंका में एक बार फिर टले आम चुनाव, पांच अगस्त को होंगे

  • संक्रमण के चलते श्रीलंका में एक बार फिर संसदीय चुनाव टाल दिए गए हैं।
  • चुनाव 20 जून को होने थे, जो अब पांच अगस्त को होंगे। इससे पहले यहां 25 अप्रैल को चुनाव होने थे।
  • इस बार चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के दिशानिर्देशों को लागू किया जा रहा है। देश में कोरोना के अब तक 1,869 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान : 1.19 लाख से ज्यादा मामले दर्ज

  • पाकिस्तान में 24 घंटे में संक्रमण के 5,834 मामले मिले हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  • सरकार ने यहां लॉकडाउन खत्म कर दिया है। इसके बाद मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 1.19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2,356 लोगों की मौत हुई है। यहां सिंध और पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मामले हैं।

विज्ञापन


 

इटली : 4,564 बच्चे संक्रमित

  • इटली में महामारी की शुरुआत से अब तक 4,564 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है।
  • इनमें ज्यादातर बच्चे 7 से 17 साल के हैं। बीमारी से मारे गए सभी बच्चे सात साल से कम उम्र के थे।
  • सभी संक्रमित बच्चों का घर पर ही इलाज किया गया, केवल 100 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।


यहां पढ़ें 11 जून (गुरुवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें