फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 288 नए मामले

Tue, 02 Jun 2020 05:16 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 63 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 29 लाख 03 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लाख 59 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 288 नए मामले

  • नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 288 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 2099 हो गई है, 77 जिलों में से 61 में मामले दर्ज किए गए हैं: नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय

चीनः बिना लक्षण वाले 300 मामले आए सामने

  • चीन में कोरोना के केंद्र रहे वुहान में कम से कम एक करोड़ लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें बिना लक्षण वाले 300 मामले सामने आए हैं। शहर की सरकार ने मंगलवार को बताया कि 98 लाख 90 हजार लोगों की जांच की गई। इसमें बिना लक्षण वाले 300 मरीज मिले हैं। 

बांग्लादेश में कोरोना के कारण पहले रोहिंग्या शरणार्थी की मौत

  • बांग्लादेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले रोहिंग्या शरणार्थी की मौत हो गई। वह 71 साल के थे। 


पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 3938 नए मामले सामने आए

  • पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 3,938 नए मामले सामने आए हैं और 1,621 लोगों की मौत हुई है।
  • नए मामलों के साथ ही देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 76,398 हो गई है।

विज्ञापन

शारीरिक दूरी, मास्क और आंखों की रक्षा से हो सकता है कोरोना से बचाव

  • एक मीटर या उससे अधिक की शारीरिक दूरी कोरोना वायरस संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से बचा सकती है। यह बात विभिन्न अध्ययनों की एक समग्र समीक्षा में सामने आई है।
  • इसमें यह भी बताया गया है कि शारीरिक दूरी के साथ मास्क और आंखों की भी सुरक्षा से संक्रमण का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है।
  • यह समीक्षा लांसेट जर्नल में प्रकाशित हुई है।
  • अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि मौजूदा सबूतों की यह व्यवस्थित समीक्षा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कराई गई है।
  • कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं समीक्षा के मुख्य लेखक होल्गर शूनेमन ने कहा कि शारीरिक दूरी से कोविड-19 के मामले में कमी आने की संभावना है।


अमेरिका में कोविड-19 से जान गंवाने वालों में एक तिहाई नर्सिंग होम के मरीज

  • अमेरिका में एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों में से एक तिहाई लोग नर्सिंग होम के रहने वाले हैं।
  • यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बावजूद अमेरिका में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगे प्रतिबंधों में सोमवार को ढील दी गई।
  • अमेरिका के सभी गवर्नर के लिए तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया कि नर्सिंग होम (देखभाल केन्द्रों) में रहने वाली करीब 26,000 लोगों की जान कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से गई है।
  • इस आंकड़ें के अधिक होने की आशंका भी बनी हुई है। समाचार एजेंसी ‘एपी’ को प्राप्त इस रिपोर्ट की प्रति के अनुसार ‘मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज सेंटर’ तथा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र का कहना है कि देखभाल केन्द्रों में करीब 60,000 कोरोना वायरस के मामले हैं।
  • यह आंकड़ें देश के 15,400 देखभाल केन्द्रों में से 80 प्रतिशत से 24 मई तक मिली रिपोर्ट पर आधारित हैं।


चीन में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए

  • चीन में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं जबिक कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में पिछले कुछ सप्ताह में पहली बार बिना किसी लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।
  • वुहान में पिछले कुछ हफ्ते में 90 लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि सोमवार को देश में पांच बाहर से आए लोग संक्रमित मिले। वहीं 10 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए।
  • आयोग ने कहा कि अभी तक बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए 371 लोगों में से 39 विदेश से आए हैं। ये सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
  • ये बिना लक्षण वाले वे मरीज हैं, जिनमें कोरोना वायरस के बुखार, खांसी या गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन फिर भी ये जांच में संक्रमित पाए गए। इनसे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी है।
  • ऐसे मामलों के बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने पिछले महीने सभी 1.12 करोड़ लोगों की जांच करने का निर्णय लिया था। हालांकि करीब 76 दिनों तक पूरी तरह लॉकडाउन के बाद वुहान में अब जन-जीवन पटरी पर लौट रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 72 हजार के पार

  • पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 हजार के पार हो गई है। देश में मई में कोरोना वायरस के लगभग 52 हजार मामले सामने आए।
  • पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,964 मामले सामने आए और 60 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 72,460 हो गई है और अब तक 1,543 लोगों की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश ने लॉकडाउन हटाया

  • बांग्लादेश सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया है, यहां शहरों में घनी आबादी होने के कारण संक्रमण का खतरा है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हम लॉकडाउन हटा रहे हैं। जिंदगी अब पहले जैसी हो जाएगी। लोग पहले की तरह काम पर जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना जरूरी होगा।

यहां पढ़ें 1 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें