फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: नेपाल में आज 201 नए मामले, एक की मौत, संक्रमितों की संख्या 2300 हुई

Wed, 03 Jun 2020 04:44 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से तीन लाख 82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 64 लाख 51 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 30 लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख आठ हजार से ज्यादा की मौत हो गई है और 18 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

दुबई में पटरी पर लौटी जिंदगी

  • कई हफ्तों के प्रतिबंध और कर्फ्यू के बाद दुबई में बुधवार से शॉपिंग मॉल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं। यहां 23 मार्च को सभी मॉल्स को बंद कर दिया गया था। यूएई में कोरोना संक्रमण के 35,788 से अधिक मामले आए और 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 

पाकिस्तानी नेता मियां जमशेद काकाखेल की कोरोना से मौत

  • कोरोना वायरस महामारी के कारण एक पाकिस्तानी नेता मियां जमशेद काकाखेल की बुधवार को मौत हो गई। वह 65 साल के थे। मियां जमशेद खैबर पख्तूनख्वा से  तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य प्रांतीय विधानसभा के सदस्य थे। 10 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज इस्लामाबाद में चल रहा था।  

नेपाल में आज कोरोना के 201 नए मामले, एक की मौत

  • नेपाल में आज कोरोना के 201 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कुल मामले 2300 हो गए, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई है और अब तक 278 लोग ठीक हो चुके हैं: नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय 


पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 4132 नए मामले सामने आए

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में 24 घंटे में 4,132 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 80,463 हो गई है।

चीन में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए

  • चीन में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए जबकि कोविड-19 का केंद्र रहे वुहान से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार मंगलवार को कोरोना वायरस का विदेश से आया एक मामला और चार बिना लक्षण वाले मामले सामने आए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बिना लक्षण वाले मरीज कहां से सामने आए हैं।
  • एनएचसी ने बुधवार को बताया कि बिना लक्षण वाले 357 मरीज अब भी चिकित्सा निगरानी में है। इनमें से 276 मरीज वुहान में हैं।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

  • दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में चिंता बढ गयी है क्योंकि लाखों बच्चों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है ।
  • कोरिया बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 11,590 मामले हैं और 273 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • नए मामले में से कुछ सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र से हैं। यहां पहले से ही सैकड़ों लोग संक्रमित हैं जिनका संबंध मनोरंजन स्थलों, प्रार्थना सभाओं और एक ई-कॉमर्स गोदाम से जुड़ा है।
  • सियोल के मेयर और गवर्नर ने हजारों नाइटक्लब, होस्टेस बार, चर्च, शादी घरों को फिर से बंद कर दिया है ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।


कोरोना के कारण 70 लाख अफगानी बच्चों का जीवन हुआ प्रभावित

  • कोरोना महामारी ने अफगानिस्तान के 70 लाख बच्चों की जिंदगी को प्रभावित किया है।
  • सेव द चिल्ड्रन नाम के एक समूह ने सोमवार को कहा है कि कोरोना महामारी ने देश के 70 लाख छात्रों को गरीबी की तरफ धकेला है और उनके मूल अधिकारों से उन्हें दूर कर दिया है।
  • टोलो न्यूज ने सेव द चिल्ड्रन ग्रुप की प्रवक्ता मरियम अतई के हवाले से बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण 70 लाक से ज्यादा बच्चे देश में भुखमरी का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन

स्पेन और न्यूजीलैंड में राहत की खबरें

  • न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगे प्रतिबंध अगले हफ्ते से हटाए जा सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी हटा दिया जाएगा। देश की सीमाएं बंद रहेंगी।
  • यहां लगातार 11वें दिन देश में कोई मामला सामने नहीं आया है। स्पेन में भी संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं मिला है। बता दें कि स्पेन में 27,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

बेलारूस: 3600 बच्चे संक्रमित

  • बेलारूस में 3,600 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,403 हो गई है जबकि 240 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इंडोनेशिया ने रद्द की हज यात्रा

  • इंडोनेशिया में धार्मिक मामलों के मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि इस साल दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में लोगों के लिए हज यात्रा को रद्द कर दिया गया है।
  • प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग सऊदी अरब में हज पर जाते हैं, जहां इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल - मक्का और मदीना स्थित हैं।

दक्षिण अमेरिकी देशों ने प्रतिबंधों में दी ढील

  • दक्षिण अमेरिका के देशों ने सोमवार से कोविड-19 के कारण लगाए प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू की। रियो डी जनेरियो सहित ब्राजील के कुछ अधिक आबादी वाले शहरों में ढील दी गई है।

चीन में चार महीने इलाज के बाद डॉक्टर की कोरोना से मौत

  • चीन के एक डॉक्टर की करीब चार महीने के इलाज के बाद कोरोना से मौत हो गई।
  • ‘द पेपर’ के मुताबिक, मंगलवार सुबह हू वाइफेंग का अस्पताल में निधन हो गया।

अफगानिस्तान: बीते 24 घंटे में 759 नए मामले

  • अफगानिस्तान में बीते 24 घंटे में 759 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में महामारी से अब तक 15 हजार 750 लोग संक्रमित हैं, जबकि 265 लोगों की जान जा चुकी है।


यहां पढ़ें 2 जून (मंगलवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें