फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: स्पेन ने लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाया, नेपाल में 166 नए मामले

Sun, 31 May 2020 11:38 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 लाख 56 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 27 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में एक लाख पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और एक लाख 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


स्पेन में 21 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

  •  कोरोना महामारी के कारण स्पेन ने लॉकडाउन को 21 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। 


नेपाल में बीते 24 घंटे में 166 नए मामले

  • नेपाल में बीते 24 घंटे में 166 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1567 हो गई हैः स्वास्थ्य मंत्रालय 

विज्ञापन

नेपाल ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

  • नेपाल सरकार ने कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच 14 जून तक देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और सेना को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने का फैसला किया है।

कोविड-19 के खतरे के बावजूद आयोजित होगा टेल्यूराइड फिल्म महोत्सव

  • टेल्यूराइड फिल्म महोत्सव का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किया जाएगा हालांकि इसमें कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सुरक्षा संबंधी एहतियात के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ा गया है।
  • कोलोराडो में इस महोत्सव के 47वें संस्करण की शुरुआत निर्धारित तिथि से एक दिन पहले तीन सितंबर को होगी।
  • एंटरटेनमेंट वीकली ने आयोजकों के हवाले से कहा कि महोत्सव के लिए काम कर रही टीम सुरक्षित तथा आनंददायक माहौल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और स्क्रीनिंग में अंतर रखने के लिए एक दिन अतिरिक्त जोड़ा गया है।


ग्रीन लेन स्थापित करने के लिए सिंगापुर कर रहा है कई देशों से बातचीत

  • कोविड-19 महामारी के इस दौर में यात्रा के लिए 'ग्रीन लेन' बनाने के वास्ते सिंगापुर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों से बातचीत कर रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • चीन सिंगापुर के साथ ग्रीन लेन स्थापित करने वाला पहला देश बन गया है।
  • स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए इस प्रकार की व्यवस्था करने से संपर्क पुनर्स्थापित होगा और देशों के बीच कम अवधि की व्यावसायिक और आधिकारिक यात्रा करना सुविधाजनक हो जाएगा।

पाकिस्तान में संक्रमितों का आंकड़ा 69 हजार के पार, मृतकों की संख्या 1500 के करीब 

  • पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69,474 हो गई है।
  • मृतकों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए

  • दक्षिण कोरिया में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए, जिनमें से 21 घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र के हैं।
  • यहां अधिकारी क्लब जाने वालों और कारखानों में काम करने वालों के कारण फैले संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


चीन पांच नए मामले सामने आए

  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि संक्रमण का कोई ऐसा नया मामला सामने नहीं आया है, जिसमें व्यक्ति देश में संक्रमित हुआ हो। 
  • देश में शनिवार को जो पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से दो लोग शानदोंग प्रांत के हैं और वे विदेश से आए हैं।
  • देश में शनिवार तक ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 389 हो गई, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। इनमें से 322 मामले वुहान में सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 83,001 हो गए हैं, जिनमें से 4,634 लोगों की मौत हो गई है।
  • आयोग ने बताया कि 78,304 मरीज संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और 63 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अमेरिका: 24 घंटे में 960 लोगों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से बीते 24 घंटे में 960 लोगों की मौत हो गई है।

पेरू में 7386 नए मामले

  • पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कोरोना के 7,386 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 15,5,671 हो गई है, अब तक यहां 4,371 लोगों की मौत हुई है। 

ब्राजील में 28834 लोगों की मौत

  • ब्राजील में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 28,834 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से यह जानकारी दी है।
सिंगापुर में सामने आए 506 नए मामले

  • सिंगापुर में शनिवार को कोरोना के 506 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश डोरमेट्री में रहने वाले विदेशी मजदूर हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 34,366 हो गई है। 

मेक्सिको में अब तक हुई 9415 की मौत

  • कोरोना की वजह से मेक्सिको में 24 घंटे में 371 लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9,415 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज-गेटेल ने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 84,627 हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका: एक दिन में 1837 नए मामले सामने आए

  • दक्षिण अफ्रीका में मार्च महीने में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद से एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 1,837 नए मामले सामने आए हैं।
  • देश में अब संक्रमितों की संख्या 29,240 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 611 हो चुकी है।


यहां पढ़ें 30 मई (शनिवार) के सभी अपडेट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें