फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona virus: चीन गई डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा, जल्द ही पेश की जा सकती है रिपोर्ट

Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए हाल ही में चीन का दौरा करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के सदस्य रहे पीटर डैसजैक ने कहा कि अगले कुछ साल में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि महामारी कैसे फैलनी शुरू हुई।

विज्ञापन


डैसजैक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सामूहिक वैज्ञानिक अनुसंधान में यह पता चल सकता है कि वुहान में मनुष्य पशुओं में पाए गए कोविड-19 की चपेट में कैसे आए।

ईकोहेल्थ अलायंस के अध्यक्ष डैसजैक ने कहा कि वुहान और दक्षिण चीन के प्रांतों के बीच कुछ संबंध हो सकता है, जहां चमगादड़ों में (कोरोना वायरस) से संबंधित वायरस पाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वुहान में कोविड-19 के पहुंचने का सबसे बड़ा कारण वन्यजीवों का व्यापार हो सकता है। वुहान में ही दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला सामने आया था।

हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की टीम ने जांच पड़ताल के लिए चीन के वुहान शहर का दौरा किया था। पहले टीम ने कहा था कि वह कोई अंतरिम रिपोर्ट जारी नहीं करेगी। हालांकि अब उसने अपना रुख बदला है। इस मुद्दे पर इतना विवाद खड़ा हो चुका है कि उसके निष्कर्षों को दुनिया के तमाम देश स्वीकार कर लेंगे, इसे लेकर भी शक पैदा हो गया है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें