चीन में विदेश से लौटे 10 नए मरीज मिलने के साथ देश में आयातित मामलों की संख्या बढ़करक 2573 हो गई। इनमें 2397 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
रूस: 5195 लोग संक्रमित
रूस में रविवार को संक्रमण के 5195 नए मामले दर्ज हुए। जबकि 61 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। देश में कोरोना संक्रमण के 10,25505 मामले सामने आ चुके हैं और 17,820 की मौत हुई है।
जर्मनी: ढाई लाख के करीब पहुंची संख्या
यूरोपीय देश जर्मनी में कोरोना के 988 नए केस सामने आए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमण के मामले बढ़कर 2,49,985 हो गए। अब तक 9325 लोगों की मौत हो चुकी है।
द. कोरिया: 197 नए केस मिले
दक्षिण कोरिया में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामले 200 के भीतर दर्ज हुए। रविवार को 167 मरीज मिलने के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 21,177 हो गए।
मैक्सिको: 475 की कोरोना से मौत
मैक्सिको में कोरोना से 475 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6319 नए मामले रिपोर्ट हुए। 67,326 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 6,29,409 पहुंच गया।