फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अमेरिकी सर्जन जनरल ने चेताया, आने वाला हफ्ता दुखी करने वाला और 9/11 जैसा होगा

Mon, 06 Apr 2020 02:21 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दुनियाभर में बढ़ते प्रकोप के बीच अमेरिका से एक चेतावनी वाली खबर आई है। अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने चेताया है कि आने वाला सप्ताह बहुत दुखी करने वाला होगा। उन्होंने कोरोना संकट की तुलना अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले से भी की है।

विज्ञापन


दरअसल अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने रविवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले हफ्ता अधिकांश अमेरिकियों के लिए सबसे अधिक दुखी करने वाला होगा। बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार जा चुकी है। जबकि इसकी वजह से मरने वालों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई हैं।


विज्ञापन


कोरोना को पर्ल हार्बर और 9/11 जैसा बताया
एडम्स ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यह हमारा पर्ल हार्बर होगा, यह 9/11 जैसा होगा बस फर्क इतना होगा कि यह स्थानीय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में होगा और मैं चाहता हूं कि अमेरिका इसे समझे। अधिकतर लोगों में वायरस से हल्के या मध्यम श्रेणी के लक्षण सामने आते हैं जैसे बुखार और खांसी जो दो-तीन हफ्ते में ठीक हो जाती है। कुछ के लिए खासतौर पर बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों में वायरस से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है और यहां तक मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन


लोगों को लॉकडाउन में साथ देने को कहा
अमेरिका में कुछ राज्यों ने लोगों को घर में ही रहने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। एडम्स ने कहा कि 90 फीसदी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन राज्यों या क्षेत्रों में भी जहां कम लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप 30 दिन नहीं देंगे, आम हमें समय दीजिए, एक हफ्ते का समय दीजिए, उतना दीजिए जितना दे सकते हैं ताकि इस हफ्ते हमारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं चरमरा जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें