मेक्सिको में कोरोना से 94 हजार मौतें
मेक्सिको में कोरोना से मरने वालों की संख्या 94,808 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अब तक हुए संक्रमण और मौतों की संख्या पहले के मुकाबले अधिक है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कुल 961,938 लोग संक्रमित हुए हैं।
जर्मनी में कोरोना के 16,017 नए मामले
जर्मनी में कोरोना के 16,017 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 658,505 हो गई है। आधिकारिक जानकारीके मुताबिक, महामारी से मरने वालों की संख्या 63 से बढ़कर 11,289 हो गई है।
फ्रांस में कोरोना से कुल 17 लाख संक्रमित, 40 हजार से अधिक मौतें
फ्रांस में महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 1,748,705 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं और मृतकों की कुल संख्या 40 हजार से अधिक है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 86,852नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
रूस में कोरोना से 20,498 नए संक्रमित
रूस में कोरोना से 20,498 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 286 मरीजों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,774,334 हो गई है।