फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना का कहर, शैक्षणिक संस्थानों को फिर से बंद करने का आदेश

Tue, 24 Nov 2020 04:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना के मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना के मामलों में तेजी आने के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों को 26 नवंबर से 10 जनवरी तक फिर से बंद करने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि दो महीने से कुछ दिन पहले ही स्कूल कॉलेज खोले गए थे। देश में अब तक 3.7 लाख लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और 7,700 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के शिक्षा मंत्रियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघीय शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने चारों प्रांत के शिक्षा मंत्रियों और पाक के कब्जे वाले कश्मीर तथा गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता की। महमूद ने कहा कि निर्णय के तहत सभी स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय ऑनलाइन माध्यम से पठन पाठन जारी रखेंगे और सभी शैक्षणिक संस्थानों को 26 नवंबर से 24 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक होंगी। संस्थान 11 जनवरी को खुलेंगे। लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की जाएगी। महामारी की शुरुआत में बंद किए गए शैक्षणिक संस्थानों को छह महीने बाद 15 सितंबर को खोला गया था। मंत्री ने कहा कि परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और जनवरी में संस्थान खुलने के बाद इनका आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं तय समय पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें