फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.14 करोड़ के पार, 14.40 लाख लोगों की हुई मौत

Sat, 28 Nov 2020 03:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विश्व मे कोरोना मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को जहां 6.14 करोड़ पार कर गया, वहीं मृतकों की संख्या 14.40 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.25 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.74 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,05,006 की स्थिति बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दुनिया में 5.41 लाख नए मामले सामने आए और 10,935 लोगों की मौत हुई। महामारी से दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां बृहस्पतिवार को 1.08 लाख नए मामले सामने आए और 1,311 लोगों की मौत हुई। वहीं, सबसे प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर ब्राजील, चौथे पर रूस और पांचवें पर फ्रांस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें