फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सात विदेशी नागरिक समेत 10 गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 10:11 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेपाल में लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में नहीं कर पाने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। काठमांडू में शनिवार को कोरोना वायरस से निपटने में सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन के नागरिकों सहित 10 लोगों को नेपाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग जमा थे। प्रवसियों के लिए बेहतर परीक्षण और क्वारंटीन सुविधाओं की मांग के लिए प्रदर्शनकारियों ने इस सप्ताह में कई दिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवहेलना की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से सात विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से तीन चीन और एक-एक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे का नागरिक है। यादव ने कहा कि हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि उन पर किस आरोप के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह संकट का समय है और हमें अपनी सरकार को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।

नेपाल में अब तक संक्रमण के 5062 मामले सामने आ चुके हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल ने महामारी फैलने से रोकने के लिए मार्च में लॉकडाउन लगाया था। गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों को छह महीने की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है अगर वे तालाबंदी के दौरान रैलियां करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें