फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.96 करोड़ पार, 11 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

Sun, 18 Oct 2020 03:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 3.96 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 11.10 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.96 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। दुनिया में 88.51 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें से करीब 72 हजार लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विश्व में 4,13,121 नए मामले सामने आए, जबकि 6,189 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ, कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस में नए मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में 15,150 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में सर्वाधिक है। गुरुवार को यह संख्या 13,754, जबकि बुधवार को 14,231 थी। रूस में पिछले एक सप्ताह से रोजाना 200 सेे ज्यादा लोगों की मौत दर्ज हो रही है।

भारत में कोरोना वायरस में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं
वहीं, भारत में कोरोना वायरस में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। इस बात की पुष्टि शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने की है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना महामारी की स्थिति और वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा बेठक की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग और भारत सरकार के अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के लिए हमें पूरे दुनिया में आईटी प्लेटफॉर्म पर जोर देना होगा। बैठक में प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का सुझाव दिया जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने त्यौहारों के दौरान सामाजिक दूरी, कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने और आत्मसंयम बरतने की अपील की। पीएम ने आगे निर्देश दिया कि देश के सभी कोनों और वहां स्थितियों को देखते हुए वैक्सीन की पहुंच तेजी से पहुंचाई जानी चाहिए। पीएम ने जोर देकर कहा कि लॉजिस्टिक्स, डिलीवरी और एडमिनिस्ट्रेशन में हर कदम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि भारत में तीन टीके विकसित होने के उन्नत चरणों में है, जिनमें से दो टीके चरण-2 और एक टीका तीसरे चरण में। पीएमओ ने आगे बताया कि कोरोना वायरस जीनोम पर दो अखिल भारतीय अध्ययनों से पता चला है कि वायरस आनुवंशिक रूप से स्थिर है, इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें