फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में संक्रमण की दूसरी लहर से खौफ, न्यूयॉर्क के बाद लॉस एंजिल्स बन रहा केंद्र

Wed, 01 Jul 2020 10:29 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दुनियाभर में सबसे प्रभावित अमेरिका में अब दूसरे दौर के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है जबकि लॉस एंजिल्स इसका केंद्र बनता दिख रहा है। यहां पर ना केवल एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में मरीज मिले हैं बल्कि अस्पताल में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई

विज्ञापन

है।

अकेले लॉस एंजिल्स शहर में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। संक्रमण को देखते हुए लॉस एंजिल्स के मेयर ने फिल्म,
सिनेमाघरों, थीम पार्को और अन्य मनोरंजन स्थलों को खोले जाने के फैसले को टाल दिया है।

अमेरिका के दूसरे प्रांतों में भी दूसरे दौर के संक्रमण का खतरा
दूसरे दौर के संक्रमण का असर अमेरिका के दूसरे प्रांतों फ्लोरिडा, टेक्सास और एरिजोना में भी दिखाई दे रहा है। एरिजोना के गवर्नर ने बार, नाइट क्लब, जिम और मूवी थिएटर और वाटर पार्क को अगले 30 दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही स्कूलों को खोलने पर 17 अगस्त तक रोक लगा दी है। टैक्सास और फ्लोरिडा में बार को फिर से बंद कर दिया गया है। न्यू जर्सी ने मंगलवार से रेस्तरां के अंदर बैठकर खाने की योजना को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है।

कंसास में सभी लोगों से सार्वजनिक जगह पर मास्क पहनने को कहा गया है। उधर, कोरोना टास्क फोर्स के प्रमुख डेब्रोह ब्रिक्स ने टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया है कि वे महामारी के बीच मास्क पहनने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्हें स्वयं भी मास्क पहन कर एक मिसाल पेश करनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह अमेरिका को जगाने का समय है। फिलहाल हम एक राष्ट्र के रूप में ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमने अभी तक लोगों से नहीं कहा कि आप सार्वजनिक जगह पर जाते समय मास्क पहन कर रखें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस मोड़ पर अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की जल्दबाजी से अर्थव्यवस्था को मदद नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें