फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी इतिहास का बुरा दौर, 20 साल चले वियतनाम युद्ध से ज्यादा मौतें अब कोरोना से हुईं

Wed, 29 Apr 2020 05:00 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी की मार झेल रहे अमेरिका के लिए मंगलवार का दिन उसके इतिहास का सबसे बुरा दिन बन गया। जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या 58,365 हो गई, जो वियतनाम युद्ध के समय से भी अधिक हो गई है।

विज्ञापन


 

20 सालों तक वियतनाम में चले युद्ध में कुल 58,220 अमेरिकी मारे गए थे लेकिन चीन के वुहान से फैले इस वायरस की वजह से अब तक 58,365 अमेरिकियों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और वियतनाम के बीच 1955 से 1975 के बीच युद्ध चला था जो गृह युद्ध के बाद अमेरिकी इतिहास का सबसे बुरा संघर्ष साबित हुआ था। लेकिन मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति शासन में अमेरिका ने मात्र चार महीने में उस युद्ध से अधिक मौतों का आंकड़ा छू लिया।



इतना ही नहीं मंगलवार को अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। इसके बावजूद यहां रोजाना मृतकों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक अमेरिका पर यह एक हमला है और देश उसका बदला लेगा। हालांकि इस हमले में पुख्ता तौर पर कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन ट्रंप लगातार इस वैश्विक महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके द्वारा लिए जा रहे फैसलों के लिए भी काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें