फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस ने जला दिए 160 करोड़ फेस मास्क, 35 डॉक्टरों की जान गई!

Sat, 30 May 2020 02:26 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क है जरूरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच फ्रांस में 160 करोड़ फेस मास्क जला दिए जाने की खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस ने महामारी फैलने के बीच 160 करोड़ फेस मास्क जला दिए थे। तब बताया गया था कि मास्क की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही बताया जा रहा है कि फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 35 डॉक्टरों की जान गई है।

विज्ञापन


दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित होकर सैकड़ों डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान गंवाई हैं। इन्होंने लगातार पीपीई किट की कमी की बात कही थी। एक तरफ पीपीई किट की कमी और दूसरी तरफ फ्रांस द्वारा 160 करोड़ मास्क जला दिए जाने की खबर हैरान करने वाली है।

एक समय फ्रांस के पास सर्जिकल मास्क का बड़ा भंडार था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस को इस बारे में जानकारी मिली कि इस बीमारी से ज्यादा खतरा नहीं है तो उसने करोड़ों मास्क जला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब फ्रांस में कोरोना वायरस की महामारी फैली तो पता चला कि उसके पास सिर्फ 117 मिलियन यानी 11.7 करोड़ मास्क बचे रह गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें