वुहान में मानसिक विकृति वाले मरीज तुलनात्मक रूप से सुस्त और घबराए हुए पाए गए और उनका व्यवहार असमान्य था। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मरीजों को खास देखभाल के साथ ही चिकित्साकर्मियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसिक विकृति जैसे लक्षणों के पीछे कोरोना संक्रमण से रक्त प्रवाह में कमी के लिए ऑक्सीजन स्तर भी जिम्मेदार हो सकता है। इसके चलते शरीर में कार्बनडाई ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है और यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।