फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार, अमेरिका में एक दिन में 41586 संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 01:49 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,512,726 हो गई है। जबकि 5,730,230 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 511,015 हो गई है।

विज्ञापन


इस बीच अमेरिका में संक्रमण के 24 घंटे में 41,586 मामले सामने आने से हालात विकट होते दिख रहे हैं। जबकि डब्ल्यूएचओ पर लग रहे आरोपों के बीच विश्व निकाय ने वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए एक टीम चीन भेजने की बात कही है। 

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियेसिस ने कहा कि अब यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आखिर कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई है। उन्होंने चेताया कि अभी संक्रमण का इससे भी बुरा दौर आना बाकी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड-19 संकट से जूझ रहे सभी देश आने वाले महीनों में सामान्य होंगे, क्योंकि महामारी विश्व के एक करोड़ से अधिक लोगों को पहले ही संक्रमित कर चुकी है।
विज्ञापन


इनमें पांच लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 338 लोगों की मौत हुई है। देश में देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल मौतों की संख्या 1.28 लाख के पार है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अमेरिका और ब्राजील समेत कुछ देशों में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा बरकरार है। बता दें कि दुनिया की एक चौथाई मौतें अकेले अमेरिका में हुई हैं।

गंभीर हालातों से 285 अमेरिकी बच्चे प्रभावित

हाल ही में किए गए दो नए अध्ययन के अनुसार अमेरिका में कम से कम 285 बच्चे कोरोना वायरस जैसे हालातों से प्रभावित हैं। इनमें से छह की मौत हुई है। इससे संबंधित रिपोर्ट न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित की गई है।

इस स्थिति को बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लामेटरी सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। इस शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हुए बच्चों का संबंध कोरोना से माना जा रहा है। एक अन्य शोध के अनुसार दुनिया भर में लगभग 1,000 बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं।

नेपाल में 22 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन
कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए नेपाल सरकार ने देश में लगाए गए लॉकडाउन को 22 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने 15 जून को सामाजिक दूरी, निजी वाहनों को ऑड और ईवन के आधार पर, और अन्य नियमों के साथ लॉकडाउन का स्वरूप बदल दिया था।
विज्ञापन

ब्रिटेन: मृतकों की संख्या 55 हजार के करीब

दुनिया के सबसे प्रभावित देशों में से एक ब्रिटेन (यूके) में संदिग्ध मामलों सहित कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 54,852 हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्रों पर 19 जून तक और स्कॉटलैंड में 21 जून तक उल्लेख किया गया था। इसमें हाल ही में अस्पताल में हुई मौतें भी शामिल हैं। 

पाकिस्तान : सामने आए 2,846 नए मामले 
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,846 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश भर में कोरोना के 2,09,337 मामले हैं, जबकि 118 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,304 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें