फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में संक्रमितों की संख्या 1.21 करोड़ के पार, सर्बिया में पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2020 03:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बेलग्रेड।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 1.21 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। जबकि संक्रमण से अब तक 5.50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। महामारी की चपेट में आए करीब 70 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, सर्बिया में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिर लागू किए गए सख्त लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब तीन माह से जारी लॉकडाउन के खिलाफ सर्बिया की राजधानी में लोगों ने संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ लोगों की पुलिस से झड़प हो गई।

लोगों ने आग लगाने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। दरअसल, सरकार ने पिछले हफ्ते संक्रमण के फिर उभरते नए मामलों को देखते हुए मंगलवार से पाबंदियों को सख्त करने के निर्देश दिए थे। इससे लोगों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने इसे सरकारी मनमर्जी बताया।

विज्ञापन

पाकिस्तान में मौतों की संख्या पांच हजार के करीब

पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के 2,980 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 2,37,489 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं संक्रमण की वजह से 4,922 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2,236 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ईरान में 1 दिन में रिकॉर्ड 200 की मौत

ईरान में बुधवार को संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई। महामारी से एक दिन में जान गंवाने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के लिए वह लोग दोषी हैं, जो दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिसिसिपी के आठ सांसद संक्रमित

अमेरिका के मिसिसिपी के कम से कम आठ सांसदों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल्बर्ट होजमैन और हाउस स्पीकर फिलिप गुन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें