पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1,114 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हो गई है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। देश में अब तक कुल दो लाख 77,402 मामले सामने आ गए हैं और 5,924 लोगों की मौत हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया : कोरोना के मामले बढ़े, 13 मौतें भी हुईं
ऑस्ट्रेलिया में बृहस्पतिवार को महज एक दिन में 13 मौतें हुईं और विक्टोरिया राज्य में मुख्य रूप से 700 से अधिक नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या अब 189 हो गई है।
रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन लाने की योजना बना ली है। सीएनएन ने बताया है कि दुनिया के कई देश फिलहाल कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस बीच रूस 10 अगस्त तक दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दिलाने की कोशिशों में जुट गया है। रूस ने इसको लेकर खास रणनीति तैयार की है।
चीन : संक्रमण के 105 नए मामले मिले
चीन में बृहस्पतिवार को कोरोना के कुल 105 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि नए मामलों में से 96 शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में थे। जबकि, पांच लियोनिंग के पूर्वोत्तर प्रांत में थे, एक बीजिंग में था। आयोग के अनुसार, चीन में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।