ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पायने ने चीन और रूस पर पश्चिमी लोकतंत्रों को कमजोर करने के लिए ऑनलाइन गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये देश कोरोना वायरस के कारण बढ़ी चिंताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पायने ने कहा कि जब दुनिया को सहयोग एवं समझ की आवश्यकता है, तब गलत सूचना के कारण ‘भय एवं विभाजन का माहौल’ पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह परेशानी की बात है कि कुछ देश अपने सत्तावादी मॉडलों को प्रोत्साहित करने के लिए उदारवादी लोकतंत्रों को कमजोर करने के मकसद से वैश्विक महामारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’
बीजिंग एयरपोर्ट ने 1,255 उड़ानें रद्द कीं
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीजिंग में 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1,255 उड़ानें रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्त्रस्मण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1,50,000 के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 जांच पिछले 24 घंटों में की गई। बीते 24 घंटों में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
चीन: बच्चों में दिखे कोरोना के लक्षण
वैज्ञानिकों ने बच्चों में कोविड-19 के लक्षणों का आकलन किया है और पाया कि वयस्क रोगियों में के विपरीत बच्चों में कोरोना के लक्षणों में बुखार, उल्टी और दस्त का अधिक दिखाई दे रहे हैं। ‘पीएलओएस मेडिसिन जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 27 जनवरी से 23 फरवरी तक चीन के चार अस्पतालों में कोविड-19 के साथ 34 बच्चों में इसकी जांच की गई।