फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: अमेरिका में एक दिन में मिले कोरोना के 128000 से अधिक मामले

Sat, 07 Nov 2020 08:13 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 128,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आये मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार कि देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 महामारी के 100,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों (9.7 लाख से अधिक) और मौतों (236,000 से अधिक) के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।  

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज कोरोना संक्रमित 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ, मार्क मीडोज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों को यह जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बगैर फेस मास्क पहने शिरकत की थी। हालांकि, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि वह कब और कैसे संक्रमण का शिकार हुए। वहीं, उनके एक और सहयोगी निक ट्रेनर भी कोना संक्रमित पाए गए हैं। 

मेक्सिको में 5,931 नए मामले
दुनिया भर में कोरोना वायरस ने अब भयंकर रूप ले लिया है। इस बीच मेक्सिको शहर में कोरोना का अलर्ट जारी किया गया है। मेक्सिको में हाल ही में संक्रमण के 5,931 नए मामले सामने आए हैं और 551 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें