फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में अब तक संक्रमित 1.78 करोड़ पार, मृतकों की संख्या 6.83 लाख से ज्यादा

Sun, 02 Aug 2020 01:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 1.78 करोड़ से अधिक हो गई, वहीं मृतकों की संख्या भी 6.83 लाख से ज्यादा हो गई है। इस बीच ब्रिटेन को पछाड़ते हुए दुनिया में होने वाली कुल मौतों के मामले में मेक्सिको तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां 24 घंटे में हुई 688 मौतों के साथ कुल मौतें 46,688 हो गई हैं, जबकि ब्रिटेन में यह आंकड़ा 46,119 है।

विज्ञापन


बता दें कि लेटिन अमेरिकी देशों में कोरोना संक्रमण सबसे बुरी हालत में पहुंच चुका है। मेक्सिको में 24 घंटे के भीतर 8,458 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 42.46 का आंकड़ा पार कर गई है। दुनिया में अमेरिका और ब्राजील क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,462 मौतों के साथ जान गंवाने वालों की संख्या 1.56 लाख पार कर गई है। यहां बीते एक दिन में 70 हजार से ज्यादा मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 47.07 लाख पार हो चुका है।
विज्ञापन


देश में कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य हैं। ब्राजील में 24 घंटे में 52,000 से ज्यादा मामले निकले हैं जबकि इसी अवधि में 1,212 लोग मारे जा चुके हैं। देश में अब तक 92,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

2021 में अमेरिकियों को मिल जाएगी कोरोना वैक्सीन
अमेरिका के डॉक्टर एंथोनी फौसी ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष की शुरुआत में एक कोरोना वायरस का टीका तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के लोगों को हमेशा मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है।

दक्षिण कोरिया : दिशा-निर्देश उल्लंघन पर चर्च के नेता गिरफ्तार
दक्षिण कोरियाई अभियोजकों ने एक धार्मिक संप्रदाय के बुजुर्ग नेता ली मैन-ही को कोरोना वायरस के दिशा निर्देशों का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 88 वर्षीय ली जीसस शिनचोनजी चर्च के अध्यक्ष हैं और उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। देश में कुल 14,336 संक्रमण के मामलों में से 5,200 से ज्यादा मामले चर्च से जुड़े पाए गए हैं।

जापान : ओकिनावा द्वीप पर आपातकाल
जापान ने ओकिनावा द्वीप पर आपातकाल का एलान किया गया है। यहां लोगों को हफ्ते भर घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। यहां शुक्रवार को 71 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 395 हो गई है। शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो में 472 नए मामले सामने आए। यह यहां अब तक सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

वियतनाम : हॉट स्पॉट दा नांग में तीसरी मौत
वियतनाम में कोरोना वायरस के कारण तीसरे शख्स की मौत हो गई। अब तक तीनों मौत दा नांग के अस्पताल में हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ब्लड कैंसर से पीड़ित 68 वर्षीय महिला और किडनी की समस्या से जूझ रहे 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। देश में पहली मौत 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी जिन्हें किडनी की समस्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें