हवाई जहाज बनाने वाली दिग्गज कंपनी एयर बस ने चीन में अपने कारखाने में निर्माण कार्य रोक दिया है। एयर बस ने एक बयान जारी करके कहा कि हालात को देखते हुए तियानझिन असेंबली लाइन का कामकाज रोक दिया गया है।
टोक्यो ओलंपिक के प्रायोजकों में घबराहट
कोरोनावायरस के चलते टोक्यो में इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजकों में घबराहट फैल गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने बताया कि आयोजक बहुत अधिक चिंतित हो उठे हैं। गौरतलब है कि इस साल 24 जुलाई से टोक्यो में ओलंपिक खेलों को आयोजन शुरू हो जाएगा।
वुहान से 647 भारतीयों को लाने वाले एयर इंडिया क्रू को मोदी सरकार ने दी बधाई
जानलेवा कोरोनावायरस की आफत से चीन में घिरे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम कर दिखाने एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साहसिक कारनामे की मोदी सरकार ने विशेष रुप से प्रशंसा के पुल बांधे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि एयर क्रू ने वापसी कर रहे 647 लोगों के साथ 12 घंटे से भी अधिक का वक्त बिताया। कोई और होता तो डर जाता और कहता कि ऐसी जगह क्यों जाना जहां बीमारी का इतना खतरा है। लेकिन एयर इंडिया के पायलटों ने कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि समझा और खुशी खुशी यह काम किया। गौरतलब है कि एयर्रा इंिडया की दो विशेष उड़ानों से इन लोगों को वापस लाया गया और इनमें मालदीव के सात मुसाफिर भी थे।