फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में 82 लाख संक्रमित, चीन में दूसरी लहर से चिंता, डब्ल्यूएचओ ने कहा- बड़ी घटना

Wed, 17 Jun 2020 04:03 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 82 लाख से अधिक हो गई, जबकि 4.43 लाख लोग महामारी की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं। वहीं चीनी राजधानी बीजिंग में पांच दिन में 106 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसे संक्रमण की दूसरी लहर करार दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी चीन में फिर पैर जमा रहे संक्रमण को बड़ी घटना करार दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोगों को राजधानी से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए, वहीं सभी थोक बाजार और मंडियां बंद कर दी गई हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग में परिवहन सेवाएं भी रोक दी गई हैं। बीजिंग से जुड़ी लंबी बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

बीजिंग शहर की सरकार के प्रवक्ता जू हेजियन ने कहा, राजधानी में कोरोना से निपटने के लिए कठोर व निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजिंग स्थित शिनफादी खाद्य बाजार वायरस का केंद्र है, जहां लाखों टन सब्जियां, फल और मांस रोजाना बिकता है। बीजिंग ने राजधानी के निकट वाले 22 क्षेत्रों को मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन


दावा, सॉमन मछली से आया वायरस
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बीजिंग में सामने आए संक्रमण के नए मामले की शुरुआत कहां से हुई, यह अभी पुष्ट नहीं लेकिन दावा किया जा रहा है कि नए मामलों के पीछे सॉमन मछली है। इन मछलियों को नार्वे से आयात करने या फिर इसकी पैकेजिंग से संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के दूरसंचार मंत्री संक्रमित

पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमिनुल हक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच चुकी है और 2,839 लोग बीमारी से मारे जा चुके हैं। बता दें कि पाकिस्तान के दो पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी भी संक्रमित पाए गए थे।

न्यूजीलैंड में दो नए मामले
हाल में कोरोना से संक्रमित आखिरी मरीज के ठीक होने के बाद न्यूजीलैंड में संक्रमण के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों ही संक्रमित ब्रिटेन से आए थे। देश में अब तक कुल 1156 मामले सामने आए हैं और 22 की मौत हुई। 24 दिनों बाद देश में कोरोना के ये मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें