फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: जापान में अलग रखे गए जहाज से नेगेटिव रिपोर्ट वालों के भेजा जा रहा बाहर

Wed, 19 Feb 2020 10:50 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, योकोहामा
विज्ञापन
Diamond Princess cruise - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान में योकोहामा बंदरगाह पर कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर एहतियातन डायमंड प्रिंसेज जहाज को अलग रखा गया है। अब खबर आ रही है कि इस जहाज पर रह लोगों में से जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें बाहर भेजा जाने लगा है। डायमंड प्रिंसेज जहाज पर सवार 3700 लोगों में से 542 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, वह अब यहां से बाहर निकलने को तैयार हैं। लोगों को पृथक रखने की जो व्यवस्था जापान सरकार ने की थी, अब उसकी आलोचना तेज हो गई है। चीन से बाहर कोरोनावायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले इस जहाज पर पाए गए हैं। 

14 दिन अलग रखे जाने के बाद भेजा जा रहा बाहर

कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद करीब 500 यात्रियों को जहाज से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है। पृथक करके रखे जाने वाला 14 दिन का समय इन यात्रियों के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा क्योंकि लोग काफी डरे हुए थे। इनमें से कुछ को ऐसी केबिनों में रखा गया था जिसमें खिड़की भी नहीं थी।
 

चीन में मृतकों की संख्या 2000 के पार


चीन में घातक कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 2,000 के पार हो गई और इसके कुल 74,185 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या 2,004 हो गई है। वहीं इसके 1,749 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि जिन 136 लोगों की जान गई उनमें से 132 हुबेई में जबकि हेइलोंगजियांग, शानदोंग, गुआंगदोंग और गुइझोऊ में एक-एक व्यक्ति मारे गए हैं। आयोग ने बताया कि इसके 1,185 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 236 मरीजों की हालत काफी गंभीर थी जबकि 1,824 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार आयोग ने बताया कि 11,977 मरीजों की हालत गंभीर बनी है और 5,248 लोगों के इससे पीड़ित होने की आशंका है। एनएचसी ने कहा कि अभी तक कुल 14,376 संक्रमित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

अस्पताल के डायरेक्टर की भी मौत

चीन में वुहान स्थित वुचांग अस्पताल के निदेशक डॉक्टर लिउ झिमिंग की कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई थी। एनएचसी ने बीते शुक्रवार को कहा था कि कुल 1,716 चिकित्सा कर्मियों को कोरोनावायरस होने की पुष्टि हुई है। 11 फरवरी तक मरीजों के इलाज में लगे छह चिकित्सा कर्मियों की जान जा चुकी थी।

हांगकांग में दो की मौत

हांगकांग में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अस्पताल प्राधिकरण ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब हो गई थी और प्रिंसेस मार्गरेट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हांगकांग में 62 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें