फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान में लॉकडाउन खत्म: जीत के जश्न में उड़ी खरगोश और बत्तख की दावत

Tue, 31 Mar 2020 01:57 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया को अपनी आगोश में ले चुका है लेकिन चीन ने अब इस पर विजय हासिल कर ली है। इस जीत पर चीन में इन दिनों जश्न मनाया जा रहा है जिसमें उन बेजुबान जानवरों के मांस का दोबारा सेवन शुरू कर दिया गया है जिनके चलते उस पर वायरस के प्रसार के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


यहां फिर से चमगादड़ों, बतखों और सांपों की मंडियां सजने लगी हैं। डेली मेल के मुताबिक कोरोनावायरस महामारी पर विजय का जश्न चीन में खरगोश और बतखों का मांस खाकर मनाया गया। हालांकि माना जा रहा है कि चमगादड़ और पैंगोलिन के जरिए कोरोनावायरस इंसान के शरीर में प्रवेश कर गया है।

लेकिन इसके बावजूद वुहान में तीन माह बाद बेहद ही गंदे मीट बाजार को दोबारा खोल दिया गया है। जश्न के दौरान कुत्ते, बिल्ली, बतखों और खरगोशों का इतनी बड़ी तादाद में कत्ल किया गया कि शहर के कई घरों की छतें खून से लाल हो गईं। डेली मेल के मुताबिक, जश्न के दौरान कई जगह मृत जानवरों के अवशेष दिखाई दिए।

विज्ञापन

तस्वीर लेने से रोकने को सुरक्षाकर्मी तैनात

चीन में वुहान के गुइलिन क्षेत्र के भीतर पहले सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते थे। लेकिन अब यहां की तस्वीरें लेने से रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहने लगे हैं। यहां इस बात का प्रचार किया जा रहा है कि कोरोनावायरस अब दूसरे देशों की समस्या है। चीनियों को इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

सरकार का प्रोत्साहन

डेली मेल की खबर के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम चीन में गुइलिन इलाके के भीतर हजारों लोग दोबारा मीट मार्केट में पहुंचे और वहां खुले में बिक रहे मांस और जिंदा जानवरों को खरीदा। चीन में लॉकडाउन हटने के बाद यहां की मंडी में कई प्रजातियों के पशु-पक्षी रखे देखे गए। सरकार भी लोगों को रोजमर्रा की तरह बाजार जाकर सामान्य जीवन जीने को प्रोत्साहित कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें