चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस से विश्वभर में 34,800 से अधिक लोग संक्रमित हैं। वैश्विक स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा शनिवार को मुहैया कराए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न देशों में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या इस प्रकार है:-
चीन: 722 लोगों की मौत और मुख्यभूमि में इससे 34,546 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत समेत कुल 25 मामलों और मकाउ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकतर लोगों की मौत मध्य हुबेई प्रांत में हुई है। हुबेई में ही कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला दिसंबर में सामने आया था।