अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन की उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए तलाश दूसरे चरण में पहुंच गई है। प्रत्याशियों में कई अश्वेत महिलाएं भी दावेदारी में हैं, जिनमें भारतवंशी कमला हैरिस भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, समिति ने सूची की छंटनी कर दी है और अब इसमें छह दावेदार बचे हैं। इनमें कैलिफोर्निया से कमला हैरिस के अलावा मैसाचुसेट्स से एस एलिजाबेथ वारेन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रही सुसन राइस के नाम शामिल हैं। हालांकि पूरी सूची का खुलासा नहीं किया गया है।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन की उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए तलाश दूसरे चरण में पहुंच गई है। प्रत्याशियों में कई अश्वेत महिलाएं भी दावेदारी में हैं। समिति ने सूची की छंटनी कर दी है और अब इसमें छह दावेदार बचे हैं। इनमें मैसाचुसेट्स से एस एलिजाबेथ वारेन, कैलिफोर्निया से कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रही सुसन राइस के नाम शामिल हैं। बिडेन ने पहले ही कह दिया है कि वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए किसी महिला का चयन करेंगे।