फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान ने 3700 यात्रियों को जहाज पर ही छोड़ा, क्रूज पर सवार एक व्यक्ति कोरोनावायस से संक्रमित मिला

Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, टोक्यो
विज्ञापन
क्रूज डायमंड प्रिंसेस ने योकोहामा पोर्ट के पास लंगर डाल दिया है - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जापान ने 3,711 लोगों को ले जाने वाले एक क्रूज को कोरोनावायरस की वजह से योकोहामा बंदरगाह पर ही छोड़ दिया है। मंगलवार को क्रूज पर हांगकांग का 80 साल का एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए क्रूज को बंदरगाह पर ही अलग रखने का फैसला लिया गया है और सभी को जहाज पर अपने कमरों में रहकर वायरस जांच के लिए इंतजार करने को कहा गया है।

विज्ञापन


3711 लोगों में 2,666 यात्री और 1,045 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। जापान सरकार के प्रवक्ता योशीहिदे सुगा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जापानी अधिकारियों से उस क्रूज को बंदरगाह पर अलग रखने को कहा गया है। यह क्रूज अपनी तय समय से एक दिन पहले ही योकोहामा खाड़ी में पहुंच गया था।

उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों को शिप में यात्रियों की जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हांगकांग से 25 जनवरी को क्रूज में सवार हुए एक 80 साल के यात्री की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट साकारात्मक पाई गई। इसके बाद ये कदम उठाया गया है। सुगा ने कहा कि अब तक कुल आठ विदेशियों को जापान में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जापान में 20 लोगों की कोरोनावायरस की जांच के दौरान पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है, इनमें से चार लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखा है। जापन अब तक  500 ज्यादा नागरिकों को वुहान से वापस ला चुका है। 
विज्ञापन


क्रूज में सवार एक महिला ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि वह अपनी मां के साथ है। अधिकारियों ने सभी यात्रियों को अपने कमरों में रहकर वायरस टेस्टिंग के लिए इंतजार करने को कहा है। महिला ने बताया कि वह सोमवार सुबह से ही टेस्ट का इंतजार कर रही है, लेकिन मंगलवार सुबह तक कोई भी खून का नमूना लेने नहीं पहुंचा। एक यात्री ने स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि सोमवार शाम योकोहामा पहुंचने के बाद उनसे कहा गया कि यहां से जाने में  24 घंटे की देरी होगी। सभी यात्रियों की जांच की जाएगी उसके बाद ही यहां से जाने दिया जाएगा।

इससे पहले जापान के दक्षिणी इलाके ओकिनावा के नाहा में एक बंदरगाह पर शनिवार को एक क्रूज को अलग छोड़ दिया गया था। अब दूसरी बार हांगकांग के एक व्यक्ति को कोरोनावायस से संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसा किया गया है।

शनिवार के बाद से ही जापान विदेशी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा रहा है, साथ ही हुबेई में जारी किए गए चीनी पासपोर्ट धारकों के लिए भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए वायरस के लक्षण दिखने वालों को जापान में प्रवेश करने से रोका जा सकता है।

क्रूज पोतों में सवार नहीं होने दिए जाएंगे हाल में चीन की यात्रा करनेवाले लोग

कोरोनावायरस के मद्देनजर दुनियाभर में क्रूजलाइन अपने पोतों में उन लोगों को सवार नहीं होने देंगी जिन्होंने हाल में चीन की यात्रा की है। क्रूजलाइन्स इंटरनेशनल एसोसिएशन (सीएलआईए) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसके सदस्य क्रूज पोतों पर घातक विषाणु का प्रसार रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

संगठन के हैम्बर्ग कार्यालय ने कहा कि सीएलआईए के सदस्यों ने चीन से आवागमन निलंबित कर दिया है और ऐसे किसी व्यक्ति, चाहे वह अतिथि हो या चालक दल का सदस्य हो को पोतों में सवार नहीं होने दिए जाएगा जिसने 14 दिन के भीतर चीन से या इसके जरिए कोई यात्रा की हो। टीयूआई, एआईडीए, एमएससी, कोस्टा, रॉयल कैरीबियन और कार्निवल क्रूजेज जैसी विश्व की बड़ी और जानी-मानी क्रूजलाइनों का प्रतिनिधित्व सीएलआईए करती है। संगठन ने कहा कि क्रूज पोत किसी भी आपात स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए सुविधाओं से लैस हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें