फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल तक सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी शब्दों में से एक है ‘कोरोना वायरस’

विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी से संबंधित संगठन ‘ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज’ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल के अप्रैल तक  ‘कोरोना वायरस’ सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी शब्दों में से एक रहा। संगठन ने सोमवार को कहा कि ‘वर्ड्स ऑफ अनप्रेसेडेंटेड ईयर’ रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन, डब्ल्यूएफएच (वर्क फ्रॉम होम), सपोर्ट बबल्स जैसे शब्दों का भी इस वर्ष खूब इस्तेमाल हुआ।

विज्ञापन


अगर भारत की बात करें तो ‘ई पास’ जैसे शब्द का लोगों ने व्यापक इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि कोरोना वायरस की कहानी 1960 के दशक से जुड़ी है, लेकिन तब इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग ही करते थे। इस साल अप्रैल तक यह सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए शब्दों में से एक बन गया। मई तक कोविड-19 शब्द इससे आगे निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें