फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं में आधी अश्वेत व एशियाई मूल की

Wed, 10 Jun 2020 01:06 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर ब्रिटेन में भर्ती होने वाली आधी गर्भवती महिलाएं अश्वेत, एशियाई, अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पता चला है कि 14 अप्रैल तक अस्पताल में भर्ती हुई 427 गर्भवती महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


श्वेत रंग की महिलाओं की तुलना में 56 फीसदी महिलाएं अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक समुदाय से थीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आने वाली इस समुदाय की महिलाओं की जान को खतरा भी अधिक है।

69 फीसदी संक्रमित महिलाओं का वजन अधिक
शोध के अनुसार, 69 फीसदी संक्रमित महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक था तो 41 फीसदी मोटी और 35 फीसदी को कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ थी। इनमें से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि 41 महिलाओं को क्रिटिकल केयर की जरूरत पड़ी। वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि इनसे जन्म लेने वाले बच्चों को कोई बड़ा खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें