फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर कब तक नियंत्रण पाया जा सकेगा यह अनुमान लगाना असंभव: डब्ल्यूएचओ

Thu, 14 May 2020 09:32 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • डब्ल्यूएचओ ने कहा- हो सकता है कोरोना वायरस कभी न जाए
  • हमारे समुदायों में यह एक अन्य महामारी विषाणु बन सकता है
  • कोरोना पर कब तक नियंत्रण पाया जा सकेगा अनुमान लगाना असंभव
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात परिस्थिति संबंधी प्रमुख ने कहा है कि यह अनुमान लगाना असंभव है कि वैश्विक महामारी पर कब तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। डॉ. माइकल रयान ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘संभवत: यह वायरस कभी न जाए।’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अभी तक कम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीके के अभाव में लोगों के भीतर इस विषाणु के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने में वर्षों लग सकते हैं। उन्होंने कहा, यह हमारे समुदायों में एक अन्य महामारी विषाणु बन सकता है। 

उन्होंने कहा कि पहले आई अन्य बीमारियां जैसे कि एचआईवी कभी खत्म नहीं हुई बल्कि उनका इलाज खोजा गया ताकि लोग इस बीमारी के साथ जी सकें। रयान ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि इसका एक प्रभावी टीका आएगा लेकिन तब भी इसे बड़ी मात्रा में बनाने और दुनियाभर के लोगों तक मुहैया कराने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें