अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक मेल गिब्सन अप्रैल में हुए कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए थे। वे पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का इलाज कर रहे एक अस्पताल में भर्ती थे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक गिब्सन के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका उपचार रेमेडिसिविर दवा के साथ किया गया।
फ्रांस : बेरोजगारों के लिए पैकेज
फ्रांस ने महामारी के चलते बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 अरब यूरो (करीब 5,650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी।
तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2,23,320 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने बताया कि अब तक 44,46,373 लोगों की जांच देश में हुई है। इनमें 2,06,365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5,563 मौतें हुई हैं।