दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 8.48 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 18.42 लाख से ज्यादा हो गई। इस बीच, जापान की राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आपातकाल लागू किया जा सकता है।
टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 84 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1700 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में एक करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 21 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 15 हजार मामले दर्ज किए गए.
किस देश में हुई कितनी मौत?
दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है।दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। वहीं 53 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, इटली और ब्रिटेन।