फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, दो नए मरीज मिले

Wed, 17 Jun 2020 02:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग जीत चुके न्यूजीलैंड में एक बार फिर महामारी ने दस्तक दी है। न्यूजीलैंड में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड सरकार ने कहा कि दोनों ही मरीज हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड में पिछले 24 दिनों से एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला था। न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के एक भी मामले सामने नहीं आने के बाद पिछले सप्ताह सभी आर्थिक और सामाजिक प्रतिबंधों को हटा लिया था। इस बीच देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने चेतावनी दी थी कि आने वाले समय और ज्यादा नए मामले सामने आ सकते हैं। 

उन्होंने कहा था कि देश के कुछ नागरिक घर लौट रहे हैं और कुछ अन्य को विशेष परिस्थितियों में आने की अनुमति दी जा रही है जिसकी वजह से दोबारा वायरस फैल सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये दोनों ही लोग ब्रिटेन से लौटे थे और एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि अंतिम व्यक्ति जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वह स्वस्थ हो गया है। कोरोना संक्रमण 213 देशों तक फैल चुका है।
विज्ञापन




अमेरिकी सांसद भी संक्रमित

वहीं, अमेरिकी सांसद टॉम राइस और उनकी पत्नी और बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिकी सांसद राइस ने घोषणा की कि वो कोरोना संक्रमित हैं। 

ब्राजील बना कोरोना का केंद्र

ब्राजील इन दिनों कोरोना का केंद्र बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या मंगलवार तक नौ लाख को पार कर चुकी है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 44000 से ज्यादा हो चुका है। देश में मंगलवार को 13,110 नए मामले सामने आए। जबकि 612 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रपति बोल्सोनारो द्वारा लॉकडाउन हटाने के बाद से हालात बेकाबू हैं।

दुनिया के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके मरीजों के रक्त से एंटीबॉडी की खोज की है। जिसका पशु और मानव कोशिकाओं का परीक्षण किए जाने पर यह सार्स-कोव-2 बचाव में बहुत कारगर साबित हुआ है। 

अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, कोविड-19 रोगियों को सैद्धांतिक रूप से बीमारी के शुरुआती स्तर पर इंजेक्शन लगाए गए, ताकि उनके शरीर में वायरस के स्तर को कम करके उन्हें गंभीर हालत में पहुंचने से बचाया जा सके। ये कारगर साबित हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें