फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में केवल इन तीन देशों में कोरोना चरम पर, एक करोड़ 45 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

Mon, 17 Aug 2020 03:23 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Coronavirus in World - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की सबसे अधिक मार फिलहाल अमेरिका पर पड़ी है। अमेरिका सबसे अधिक संक्रमित देशों की सूची में सबसे पहले स्थान पर है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख के पार पहुंच गया है, तो वहीं मौत का आंकड़ा 1 लाख  72 हजार के पार हो गया है। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर एक लाख सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है जहां संक्रमितों की कुल संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों की संख्या 51 हजार को  पार कर गई है। वहीं राहत की बात यह रही कि दुनिया भर में 1 करोड़ से अधिक लोग अब तक स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन

 
न्यूजीलैंड में कोरोना के 13 नए मामले
न्यूजीलैंड में रविवार को कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 12 मामले ऑकलैंड शहर से हैं। वायरस के पनपते खतरे को देखते हुए न्यूजीलैंड में सॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
 
फिलीपींस में 3,000 से ज्यादा नए मामले

फिलीपींस में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश में एक दिन में तकरीबन साढ़े तीन हजार मामले संक्रमण के दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 3,420 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण की कुल संख्या 1,61,253 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 2,665 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 670 नए मामले
पाकिस्तान में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 670 नए मामलों के साथ 6 नई मौतें दर्ज की गई है। देश में कुल आंकड़ा 2 लाख 88 हजार के पार पार पुहंच गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 6,168 हो गई है।
 
मार्च के बाद द. कोरिया में सबसे अधिक मामले
दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा है। यहां पर प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के बाद देश में दैनिक छलांग दर्ज की है। यहां पर पहली बार मार्च के बाद  279 मामले दर्ज किए हैं। आठ मार्च को 367 के बाद नए मामलों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है।
 
तुर्की में कोरोना की दैनिक दर पिछले 45 दिन में सर्वाधिक
तुर्की में कोरोना के रोजाना नए मामले सामने आने की दर बीते 45 दिन में शनिवार को सबसे अधिक रही। जहां संक्रमण के कुल 1,256 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने ट्वीट किया कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या भी बढ़कर 668 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 21 लोगों की मौत हो गयी और देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,955 हो गयी है। तुर्की में मार्च महीने से अब तक 2,48,000 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 
रूस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,656
रूस में कोरोना  की संख्या बढ़कर 4,656 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11 नई मौतें हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें