फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नए स्ट्रेन के बाद ब्रिटेन पर 40 देशों का प्रतिबंध, अमेरिका में रोज एक लाख से ज्यादा मरीज हो रहे भर्ती

Thu, 24 Dec 2020 01:17 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
Germany enters partial lockdown to curb exponential growth of coronavirus - फोटो : Agency
विज्ञापन

कोरोना वायरस अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो रहा है। हाल ही में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, जो और ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। दुनियाभर की बात करें तो कोरोना के मामले आठ करोड़ के करीब पहुंच गए हैं, हालांकि इनमें से 5.56 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं 17 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस के आगे जीवन हार चुके हैं। अमेरिका में भले वैक्सीनेशन शुरू हो गया हो, लेकिन वहां हर दिन भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे आंकड़े
अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में करीब 1.20 लाख लोगों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई। यह लगातार 22वां दिन था, जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हुई है। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि 16 जनवरी तक अमेरिका में मरने वालों की संख्या चार लाख के पार चली जाएगी। अब तक 3.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।



क्रिसमस पर इटली में बाजार सूने
क्रिसमस पर किसी भारतीय दुल्हन की तरह सजे हुए यूरोपीय देश, खासकर इटली बैरंग और सूने नजर आ रहे हैं। इटली के बाजारों में कोई चहल-पहल नहीं है और ना ही ठीक से दुकानें खुली हुई हैं। वेटिकन सिटी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ब्रिटेन पर 40 देशों ने लगाया बैन
ब्रिटेन मे कोरोना वायरस का नया रूप मिलने के बाद यहां मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब तक करीब 40 देशों ने यहां से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें भारत के साथ-साथ हांगकांग, कनाडा, जर्मनी और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। फ्रांस ने भले ही ट्रकों के लिए बॉर्डर खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन बाकी यूरोपीय देशों ने ऐसा नहीं किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें