पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,81,088 के पार जा चुकी है। यहां 24 घंटे में 4,471 नए रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कुल 3,590 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों में 89 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
न्यूजीलैंड में भारतीय समेत दो लोग संक्रमित
न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित पाए गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल है। देश में नौ लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जबकि इस महीने की शुरुआत में यहां एक भी मामला शेष नहीं था। यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ भारत से एयर इंडिया के विमान से यहां आया था। वहीं दूसरा मामला एक किशोरी का है जो 13 जून को मेलबर्न होते हुए इस्लामाबाद से यहां पहुंची थी।
द. कोरिया : पाक-बांग्लादेश वीजा पर रोक
दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पिछले 24 घंटों में यहां 17 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। 68 दिनों के अंदर संक्रमितों की संख्या 12,438 के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरियाई सरकार मंगलवार से आवश्यक कार्यों के छोड़कर पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है।