फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रतिबंधों के चलते ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन हुआ कम, दुनिया में 3.84 करोड़ लोग संक्रमित

Thu, 15 Oct 2020 03:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 3.84 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.92 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 2.88 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में सक्रिय मामलों की संख्या 84.64 लाख है, जिनमें से करीब 70 हजार की स्थिति गंभीर है। इस बीच, दुनियाभर में महामारी संबंधी प्रतिबंधों की वजह से 2020 की पहली छमाही में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में अभूतपूर्व गिरावट देखी गई।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा, यह गिरावट 2008 के वित्तीय संकट और यहां तक कि द्वितीय विश्व युद्ध की तुलना में बहुत अधिक है। सरकारों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया और उसके बाद यातायात, बिजली उत्पादन और हवाई जहाजों से होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बंद हो गया। 2020 की पहली छमाही में गाड़ियों से निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 40 फीसदी कम हो गया और बिजली उत्पादन से 22 और उद्योग से 17 फीसदी उत्सर्जन कम हो गया।


बलूचिस्तान के सीएम संक्रमित
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं देश में 615 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 3,20,463 पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस्राइल : 18 अक्तूबर तक बढ़ा लॉकडाउन
इस्राइल में लॉकडाउन 18 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले लॉकडाउन को 11 अक्तूबर तक लागू किया और फिर 14 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था। 

पाकिस्तान: कोरोना के 615 नए मामले
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए हैं। पाक में यह नए मामले बुधवार तक पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,20,463 पहुंच गया है।

इस्राइल: 18 अक्तूबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
इस्राइल में कोरोना के प्रसार को रोकना के लिए लॉकडाउन को 18 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने एक संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की है। इससे पहले देश में लॉकडाउन को 11 अक्तूबर तक लागू किया और फिर इसे 14 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब दोबारा कोरोना के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

रूस: लगातार बढ़ रहा संक्रमितों की आंकड़ा
यूरोपीय देशों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रूस में मार्च के बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ थे, लेकिन इसके बाद धीमी गिरावट दर्ज की गई। मई में दैनिक मामले 11 हजार थे जो अगस्त में पांच हजार से कम हो गए। लेकिन इसके बाद मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई और चार अक्तूबर के बाद से रोजाना 10 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

अमेरिका में शुरुआती दौर में बच्चों  को नहीं लगेगा कोरोना का टीका
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) ने बुधवार को कहा कि शुरुआती दौर में बच्चों को कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। सीडीसी ने कहा कि 'अब तक के ट्रायल में बच्चे शामिल नहीं हैं, इसलिए टीका आने के बाद भी शुरुआती दौर में बच्चों को नहीं दिया जाए तो बेहतर है।' जिन बच्चों में कोरोना के हल्के लक्षण भी हैं उनको भी टीके के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, फाइजर इंक ने कहा कि वह टीके के अंतिम ट्रायल में 12 साल तक के उन बच्चों को शामिल करेगा जिनको कोरोना का अधिक खतरा  होगा। फाइजर और मोडर्ना टीके के ट्रायल के अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें