फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 77,000 केस, ब्राजील में दफनाने को ताबूत पड़ रहे कम

Sat, 18 Jul 2020 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
corona in world - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.39 करोड़ पार कर गया है वहीं मृतकों की संख्या भी 5.93 लाख से ज्यादा हो गई है। अमेरिका और ब्राजील सर्वाधिक प्रभावित हैं। अमेरिका में जहां एक दिन में 77,000 संक्रमित पाए गए वहीं इस दौरान 969 लोगों की मौत भी हुई। ब्राजील में हर दिन 1,000 से ज्यादा की मौत हो रही है। यहां अधिकारियों ने कहा है कि ताबूतों की कमी पड़ रही है।

विज्ञापन


अमेरिका ने संक्रमण के मामलों में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए पिछले  24 घंटों में 77,217 नए मामले दर्ज किए हैं। यह महामारी फैलने के बाद से अब तक यहां एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। 10 जुलाई को यहां 68 हजार मामले सामने आए थे। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है जहां 4,31,380 संक्रमित मिले हैं।



टेक्सास और एरिजोना में शवों को रखने की जगह तक खत्म होने के कारण उन्हें दफनाने के लिए बाहर भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ, ब्राजील में अधिकारियों ने कहा है कि कई जगह ताबूतों की कमी हो रही है क्योंकि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेजन के वर्षावनों में इसे काबू करना कठिन हो रहा है। देश में जहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख पार हो चुका है वहीं 76,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिका के बाद भारत में सबसे अधिक जांच
व्हाइट हाउस के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा नमूनों की जांच अमेरिका के बाद भारत ने की हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद भारत में सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में पहले नंबर पर हैं।
  
भारत-अमेरिका मिलकर कर रहे सहयोग
अमेरिका में नियुक्त भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देश मिलकर कोविड-19 टीका भी विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, जीवन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी का लाभ पूरे विश्व को मिलेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान : संक्रमण के मामले 2.59 लाख पार

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 2,085 से अधिक नए मामले सामने आने पर शुक्रवार को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2,59,999 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 49 मरीजों की मौत के साथ ही देश में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 5,475 हो गई है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक, देश में 1,895 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।

मेक्सिको : 37 हजार से ज्यादा मौतें
देश में एक दिन के भीतर 6,406 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से 668 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमण के कुल 3.24 लाख से ज्यादा मामलों के साथ ही 37,500 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

कोविड-19 : इस्राइल ने फिर से लागू किए प्रतिबंध
इस्राइल ने कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होते देख देश में एक बार फिर से व्यापक प्रतिबंधों को लागू करने का फैसला किया है। प्रतिबंधों में सप्ताहांत को कई व्यवसायों को बंद करना और टेकआउट और डिलीवरी के लिए सभी रेस्तरां को सीमित करना शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें